कोरोना के बढ़ते मामले और नए वैरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी है। अब नए सिरे से कोरोना की जांच शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर सभी एहतियात रखे जा रहे है।
कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार से बाकायदा सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करते हुए एयरपोर्ट पर जांच शुरू हो गई है। बता दें कि पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम एयरपोर्ट पर यात्रियों की कोरोना जांच कर रही थी। स्थिति सामान्य होने पर जांच कार्य भी धीमा पड़ने लगा था। इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट के आने से स्वास्थ्य विभाग दोबारा सक्रिय हो गया है।
नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि हवाई यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच शुरू हो गई है। जिन लोगों को टीके की डबल डोज के 15 दिन पूरे नहीं हुए है। उनकी जांच हो रही है। बताया कि जो यात्री 72 घंटे की कोरोना आरटी- पीसीआर रिपोर्ट ला रहे है। उनको छूट मिल रही है।
बताया गया कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभाग की ओर से कोरोना जांच शुरू हो गई है। सभी तरह की एहतियात रखी जा रही है।