फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: शनिवार से देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

Fri, 26 Nov 2021 09:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला

सार

इसी माह गो फर्स्ट विमानन कंपनी की दिल्ली और मुंबई की हवाई सेवा शुरू हुई है। अब विस्तारा एयरलांइस अपनी दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
हवाई सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा एयरलांइस शनिवार से देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी हवाई सेवा को शुरू करने जा रही है। राज्य में हवाई यात्रियों में इजाफा होने के साथ ही लगातार हवाई सेवाओं को विस्तार मिल रहा है। कोरोना संक्रमण काल के बाद अब स्थिति सामान्य होने पर हवाई सेवाओं को विस्तार मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसी माह गो फर्स्ट विमानन कपंनी की दिल्ली और मुंबई की हवाई सेवा शुरू हुई है। अब विस्तारा एयरलाइंस अपनी दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है। पिछले साल विस्तारा ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अपनी हवाई सेवाओं को शुरू किया था। जिसे बाद में बंद कर दिया गया। अब दोबारा से विमानन कंपनी अपनी हवाई सेवाओं को शुरू कर रही है।

ये है फ्लाइट का शेड्यूल
अपराह्न 2:45 बजे विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और 3:20 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में बढ़ोत्तरी होने के बाद कई हवाई सेवाओं में भी वृद्धि हो रही है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार से विमानन कंपनी विस्तारा की दिल्ली देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया टर्मिनल भवन बनने से यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ी

अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन बनने से यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ गई है। पहले एयरपोर्ट की प्रति घंटा आजवाही क्षमता 250 यात्रियों की थी, जो बढ़कर 1200 हो गई है। 

पहले चरण में 325 करोड़ की लागत से 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में भव्य टर्मिनल का निर्माण किया गया। अब एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 24 लाख यात्रियों की होगी। नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 36 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

वहीं, दूसरे चरण में 132 करोड़ की लागत से 14047 वर्ग मीटर में एक और टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। इससे आने वाले समय में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 1800 प्रति घंटा हो जाएगी। हवाई सेवाएं बढ़ने से देश दुनिया के पर्यटक आसानी से उत्तराखंड पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें