फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विजिलेंस ने मर्सिडीज में घूमने वाला लक्सर ब्लॉक का VDO पकड़ा, आय से 314 फीसदी अधिक मिली संपत्ति

Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand News: ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रामपाल सिंह की तन्ख्वाह करीब एक लाख रुपये है। वह मर्सिडीज से चलता है और हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक उसकी संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी से पूछताछ - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने के मामले में विजिलेंस ने हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चार साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में उसकी संपत्ति ज्ञात स्रोत से अर्जित धन से करीब 314 फीसदी अधिक है। इसमें लग्जरी गाड़ियों से लेकर गाजियाबाद में अलीशान दो मंजिला मकान तक शामिल है। आरोपी को अब शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रामपाल सिंह की तन्ख्वाह करीब एक लाख रुपये है। वह मर्सिडीज से चलता है और हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक उसकी संपत्तियां हैं। अब यह ग्राम विकास अधिकारी विजिलेंस की हवालात में बंद है। विजिलेंस ने चार सालों तक जब जांच की तो टीम भी भौचक्की रह गई। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि आरोपी रामपाल के खिलाफ वर्ष 2020 में देहरादून सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी एक जनवरी 2007 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक की आय और खर्च का हिसाब किया गया।

Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सशक्त भू-कानून लाएगी सरकार, यूसीसी पर कही बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि उसने इस अवधि में वैध स्रोत से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, खर्च इससे कहीं ज्यादा 6.23 करोड़ रुपये किए हैं। यह उसकी आय से लगभग 4.72 करोड़ रुपये यानी लगभग 314 फीसदी अधिक है। रामपाल सिंह निवासी कनखल, हरिद्वार को इस खर्च और आय से संबंधित पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन, इसके बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति शासन पहले दे चुका था। ऐसे में उसे विजिलेंस कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पत्नी के नाम पर ये हैं संपत्तियां

-हरिद्वार में सात भूखंड
-गाजियाबाद में एक दो मंजिला मकान और प्लॉट
-बुलंदशहर में एक भूखंड
-एक मर्सिडीज कार -कीमत करीब 50 लाख रुपये
-एक कार-कीमत 24 लाख रुपये
-तीन दोपहिया वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें