अभी तक शहरी विकास निदेशालय स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए 50 उत्पादों को वेबसाइट पर उपलब्ध करा चुका है। निदेशालय का मकसद इनकी संख्या में और इजाफा करना है। दूसरी ओर अमेजन पर भी उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए बातचीत का अंतिम दौर चल रहा है। जल्द ही अमेजन के साथ भी समझौता हो जाएगा।
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत प्रदेशभर में स्वयं सहायता समूह बनाने वाले लोगों को घर बैठे ही रोजगार मिल रहा है। पहले इन समूहों के लिए अपने उत्पाद को बाजार देने की सबसे बड़ी समस्या होती थी, लेकिन निदेशालय की ओर से जब से ई-कॉमर्स का मंच उपलब्ध कराया गया है, तब से यह अच्छा रोजगार बनकर उभर रहा है।
इस योजना के तहत निदेशालय की ओर से ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने के साथ ही अब ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
- विनोद कुमार सुमन, निदेशक, शहरी विकास