फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल देगा निशुल्क बिजली कनेक्शन, प्रदेशभर में चलेगा अभियान

Mon, 25 Dec 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे घरों की पहचान करें और 31 दिसंबर तक उनके घरों के पास तक इलेक्ट्रिक नेटवर्क पहुंचा दें।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल निशुल्क बिजली कनेक्शन देगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय और जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से ये योजना शुरू हुई है, जिसका खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमएल प्रसाद ने सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे घरों की पहचान करें और 31 दिसंबर तक उनके घरों के पास तक इलेक्ट्रिक नेटवर्क पहुंचा दें। जहां ज्यादा लंबी लाइन जानी है, वहां का काम निविदा के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर ऐसे घर में बिजली कनेक्शन व मीटर लगाने पर न तो कोई सिक्योरिटी राशि ली जाएगी और न ही सर्विस चार्ज। निशुल्क कनेक्शन होंगे। मीटर लगाने के बाद मकान मालिक की मीटर के साथ तस्वीर, उस जगह की ज्योग्राफिकल लोकेशन के साथ विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद यूपीसीएल के स्तर से आरडीएसएस योजना के तहत इस खर्च का भुगतान केंद्र से मांगा जाएगा।

Uttarakhand:  मूल निवास प्रमाणपत्र के मानक होंगे तय, बोले मुख्यमंत्री धामी-उच्चस्तरीय समिति को सौंपा जिम्मा

चंपावत के 17 घरों को रोशन करेगा टीएचडीसी
चंपावत जिले के पूर्णागिरी तालुका के 17 घरों को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सौर ऊर्जा से रोशन करेगा। इसके लिए कंपनी यहां सीएसआर फंड से सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें