उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की सतर्कता इकाई ने इस वर्ष जुलाई महीने तक 1675 बिजली कनेक्शनों की जांच की, जिसमें 1062 में बिजली चोरी मिली। कनेक्शन काटने के साथ ही यूपीसीएल ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा बकायेदार उपभोक्ताओं से 55 लाख की वसूली की गई।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि सतर्कता इकाई की ओर से बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूला जा रहा है।