परीक्षाओं में नकल को लेकर जल्द होगा बड़ा खुलासा
देश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि नकल को रोकने के लिए सरकार की ओर से जो निर्णय लिया गया है, वह पूरे देश में मॉडल के रूप में जाना जा रहा है। इसका उद्देश्य नकल को रोकना है, जल्द ही इसका बड़ा खुलासा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली धनराशि को 50,000 से बढाकर एक लाख कर दिया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 2020 में केंद्र सरकार की ओर से एनईपी को लागू किया गया, प्रधानमंत्री के मॉडल को अपनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से हर दिन छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो सकेगी, इससे राज्य के डायट भी जुड़ेंगे ।