फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी : रिश्ते के चाचा ने महिला से किया दुष्कर्म, जेवरात भी लूट कर ले गया आरोपी

Mon, 26 Oct 2020 03:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


महिला की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से जेवरात नहीं बरामद हो पाए। जानकारी के मुताबिक 24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गया।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें