फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदरीनाथ जा रहे दो युवक लापता, तीन दिन से नहीं कोई सुराग, सड़क किनारे लावारिस मिली थी स्कूटी

Mon, 31 Oct 2022 06:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

जहां पुलिस को स्कूटी मिली है, वहां सड़क किनारे खड़ी चट्टान है और नीचे अलकनंदा बह रही है। ऐसे में पुलिस अनहोनी की भी आशंका जता रही है।
विज्ञापन
तीन दिन से दो युवक लापता - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले बदरीनाथ के लिए निकले स्कूटी सवार दो युवक लापता हो गए। परिजनों ने युवकों की तलाश के लिए बदरीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जोशीमठ के गणाई गांव निवासी ताजवर सिंह पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 अक्तूबर की शाम को उनका बेटा रघुवीर सिंह (28) अपने दोस्त पीपलकोटी निवासी लोकेश कुमार के साथ स्कूटी से बदरीनाथ के लिए निकला था।

विज्ञापन


Dehradun: राजाजी टाइगर रिजर्व से गुलदार के बाद अब आबादी में पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत में राजधानी के लोग

उसी दिन बदरीनाथ धाम में एक तीर्थयात्री ने पुलिस को सूचना दी कि हनुमान चट्टी से बदरीनाथ की तरफ दो किमी आगे एक स्कूटी लावारिस पड़ी है। पुलिस को मौके पर स्कूटी और बैग मिला। कहा कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ इसी स्कूटी से बदरीनाथ जा रहा था लेकिन दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से दोनों की तलाश कराने की अपील की। जहां पुलिस को स्कूटी मिली है, वहां सड़क किनारे खड़ी चट्टान है और नीचे अलकनंदा बह रही है। ऐसे में पुलिस अनहोनी की भी आशंका जता रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें