वहीं गोमुख ट्रेक पर जा रहे राजकोट निवासी रमेश पटेल ने बताया कि उन्होंने ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से एक माह पूर्व की गोमुख ट्रेक की अनुमति मांगी थी। लेकिन ट्रेक बंद होने के कारण उन्हें ऑनलाइन अनुमति नहीं मिल पा रही थी। एक समय लगा कि अब वह नहीं जा पाएंगे। लेकिन अब अनुमति मिल गई है और यह उनका पहला अनुभव होगा।
बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुलने के बाद गोमुख ट्रेक पर बड़े ग्लेशियर आने के कारण आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई थी। दो दिन पूर्व पार्क प्रशासन की ओर से ट्रेक पर आवागमन के लिए सुचारू किया गया।