फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारकांठा ट्रेक पर जा रहे मुंबई के युवा ट्रैकर की मौत, दो दिन पहले दोस्तों के साथ आया था घूमने

Wed, 12 Feb 2025 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मोरी(उत्तरकाशी)

सार

Uttarkashi News: मुबंई निवासी अनिकेत गुप्ता अपने दोस्तों के साथ बीते सोमवार को केदारकांठा ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए सांकरी पहुंचा था। बीते मंगलवार को वह ट्रेक के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
केदारकांठा ट्रेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारकांठा ट्रेक पर जा रहे मुंबई निवासी एक 25 साल के ट्रैकर की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने उसका शव मोरी तक पहुंचाया, वहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैकर दो दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ केदारकांठा ट्रेक के लिए आया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुबंई निवासी अनिकेत गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ बीते सोमवार को केदारकांठा ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए सांकरी पहुंचा था। बीते मंगलवार को वह ट्रेक के लिए रवाना हुआ।

देर रात में केदारकांठा के बेस कैंप में समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गया। उसके साथ गए गाइड और उसके साथियों ने उसे स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


Chamoli News: बर्फबारी का पूर्वानुमान, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के नीती घाटी जाने पर लगाई रोक

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार दोपहर में उसे सीएचसी मोरी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव पहुंचा दिया है। इसके साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। सीएचसी मोरी के डॉक्टर अजीत चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें