बोले, ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए खेल एक बड़ा माध्यम बनने वाला है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब बच्चे खाली होते हैं तो उनके नशे व ड्रग्स की लत की तरफ आकर्षित होने की संभावना रहती है। कहा कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए खेल एक बड़ा माध्यम बनने वाला है।
कांवड़ियों के लिए करेंगे अच्छी व्यवस्था
सीएम ने 15 फरवरी से शुरू होने जा रही शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कांवड़ यात्रा हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है। यात्रा को लेकर अच्छी व्यवस्था की जाएंगी। चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है, उसकी भी तैयारी की जा रही हैं। शीतकालीन यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। उनके आगमन की भी तैयारी चल रही हैं। कहा कि 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह हल्द्वानी में होगा। कहा कि राज्य में नंदा राज जात यात्रा के साथ ही 2027 में अर्द्धकुंभ भी होगा।
हेत्तमपुर में सीएम ने संत रविदास की आरती उतारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम सबसे पहले हेत्तमपुर स्थित रविदास मंदिर में पहुंचकर संत शिरोमणि रविदास की आरती उतारी। सभी को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दी। कहा कि संत रविदास का जीवन बहुत प्रेरणादायी रहा है। उनके निमित्त पूरे राज्य में संत रविदास जयंती पर अवकाश भी घोषित किया गया है। हमारी आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा लें और उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ें।
जिला उपाध्यक्ष से भिड़ा दरोगा, नोकझोंक
स्टेडियम में हॉकी के शुभारंभ के दौरान सीएम के साथ अंदर जा रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा को गेट पर रोक दिया गया। रोकने को लेकर सीआईयू में तैनात एसआई ऋतुरात रावत से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दरोगा का पारा हाई हो गया। तीखी नोंकझोंक होने पर पुलिस अधिकारियों ने बामुश्किल रोका और समझा-बुझाकर शांत किया। भाजपा नेता बिना किसी से कुछ कहे चुपचाप निकल गए।