इसके बाद बुधवार दोपहर में उसे सीएचसी मोरी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव पहुंचा दिया है। इसके साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। सीएचसी मोरी के डॉक्टर अजीत चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है।