फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा

Wed, 08 Sep 2021 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Governor Baby Rani maurya Resign News: दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। उत्तराखंड का अगला राज्यपाल कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। बीते 26 अगस्त को ही उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में उनका उपयोग कर सकती है। 

गौरतलब है कि मौर्य का यूपी के आगरा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रहा है। वह आगरा की महापौर रह चुकी हैं। 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। 

हिमाचल के राज्यपाल को मिल सकता है चार्ज
उत्तराखंड के नए राज्यपाल को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। सियासी हलकों में यह चर्चा रही कि हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरेलकर को उत्तराखंड राज्य का अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है।

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं बेबी रानी मौर्य

तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

ये है उनका सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन
- वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
- वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद के साथ बतौर कोषाध्यक्ष कार्य।
- वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
- वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।

सम्मान-
- वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न।
- 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न।
- 1998 नारी रत्न।
विज्ञापन

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल

ये रहा कार्यकाल
सुरजीत सिंह बरनाला-    09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003    
सुदर्शन अग्रवाल-           08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी-       29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा-               06 अगस्त 2009 - 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी-              15 मई 2012    -  08 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल-            08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018    
बेबी रानी मौर्य-              26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें