संवेदनशील क्षेत्रों, अंतरराज्यीय सीमाओं एवं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में भी पूर्ण निगरानी रखी जाए। क्षेत्र में छोटी दूरी, लंबी दूरी गश्त व वाहनों से गश्त की जाए। निदेशक और वन संरक्षक लैंडस्केप में स्थित प्रभागों में समन्वय स्थापित कर वन्यजीव अपराध पर नियंत्रण की कार्रवाई के लिए अंतर प्रभागीय गश्त की कार्रवाई तय करें।
कहा, वन क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यदि जरूरत हो तो अन्य सुरक्षा एजेंसियों पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से सहयोग लिया जा सकता है। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और एनटीसीए ने वन्यजीव अपराध में शामिल गिरोह की संभावित सक्रियता के संबंध में अलर्ट जारी किया है।