फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में खुलेंगे तीन नए महाविद्यालय, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी में मिली मंजूरी

Fri, 19 Nov 2021 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री की घोषणा पर देहरादून शहर में नया महाविद्यालय खुलेगा। महाविद्यालय के लिए प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी सहित 27 पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून शहर सहित प्रदेश को तीन नए महाविद्यालय मिले हैं। बृहस्पतिवार को शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। नैनीताल जिले के रामगढ़ और उत्तरकाशी जिले के मोरी में भी नए महाविद्यालय को मंजूरी मिली है। इन्हें मिलाकर पिछले एक महीने के भीतर अब तक 12 नए महाविद्यालयों को मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन


देहरादून शहर में नया महाविद्यालय खुलेगा
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री की घोषणा पर देहरादून शहर में नया महाविद्यालय खुलेगा। महाविद्यालय के लिए प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारी सहित 27 पद सृजित किए गए हैं। जबकि प्रयोगशाला परिचर, अनुसेवक, स्वच्छक और चौकीदार के पद को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा नैनीताल जिले के रामगढ़ में नया महाविद्यालय खोले जाने की मंजूरी के साथ ही इस महाविद्यालय के लिए 11 अस्थाई पद सृजित किए गए हैं। जबकि चार पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। उत्तरकाशी के मोरी में भी नए महाविद्यालय के लिए 11 अस्थाई पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन


जबकि आउटसोर्स के माध्यम से चार पदों की अनुमति दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक पीके पाठक के मुताबिक सभी नए मंजूर किए गए महाविद्यालय इसी शिक्षा सत्र से शुरू होंगे। भूमि और भवन की व्यवस्था होने तक इन्हें अस्थाई भवन में चलाया जाएगा। 

जरूरत पड़ने पर चलेंगी संध्याकालीन कक्षाएं 
उच्च शिक्षा निदेशक पीके पाठक ने कहा कि एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में संध्याकालीन कक्षाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अन्य महाविद्यालयों में भी जरूरत पड़ने पर संध्याकालीन कक्षाओं को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें