फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस साल बीटेक के दाखिले 12वीं की मेरिट से होंगे, लगाई अंकों से दाखिलों पर मुहर 

Mon, 10 Aug 2020 04:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अकादमिक परिषद ने लगाई है 12वीं के अंकों से दाखिलों पर मुहर
  • कुलपति ने की अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा से वार्ता
  • शासन से हरी झंडी मिलने के बाद एडमिशन कमेटी लेगी फैसला
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस साल 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिला कराने की तैयारी है। इस संबंध में उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र एस चौधरी ने अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा राधा रतूड़ी से वार्ता की है। मामले में अब एडमिशन कमेटी की ओर से फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से जेईई मेन के स्कोर के आधार पर काउंसिलिंग कर इंजीनियरिंग की सीटों पर दाखिला किया जाता है। इस साल कोरोना महामारी के चलते अभी तक जेईई मेन-2 का आयोजन नहीं हो पाया है। चूंकि दाखिला प्रक्रिया में देरी हो रही है, इसलिए विवि के स्तर से 12वीं के अंकों की मेरिट से दाखिले का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इस पर विवि की अकादमिक परिषद की ओर से मुहर लगाई जा चुकी है। अब इसका प्रस्ताव कुलपति प्रो. नरेंद्र एस चौधरी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दिया है। प्रो. चौधरी ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिलते ही एडमिशन कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद जल्द ही दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पीएचडी का प्रेजेंटेशन ऑनलाइन होगा

उत्तराखंड तकनीकी विवि के पीएचडी करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। तकनीकी विवि की अकादमिक परिषद की बैठक में पीएचडी को लेकर अहम फैसला लिया गया है।

विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र एस चौधरी ने बताया कि पीएचडी का अंतिम प्रेजेंटेशन ऑनलाइन कराने की तैयारी है। ऑनलाइन प्रेजेंटेशन होने के बाद संबंधित छात्र और उसके पीएचडी सुपरवाइजर को सहयोग करना अनिवार्य होगा। बता दें कि लंबे समय से कोरोना के चलते पीएचडी का अंतिम प्रेजेंटेशन अटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें