अमगढ़ खाले की स्थिति लगातार बिगड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले खाले की चौड़ाई करीब 20 फीट थी, लेकिन पिछले वर्ष और हाल में आए तेज बहाव के कारण इसकी चौड़ाई बढ़कर करीब 150 फीट तक हो गई है। इससे आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है।
क्षेत्र की तस्वीरें हालात की गंभीरता को दिखा रही हैं। गडूल पंचायत के सिल्ला चौकी में ग्रामीणों को खाला पार कर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, एक छात्रा की अपने छोटे भाई को गोद में उठाकर खाला पार करते हुए तस्वीर सामने आई है, जो बच्चों की परेशानी को बयां कर रही है।