फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, दिल्ली में खरीदा करोड़ों का फ्लैट

Wed, 15 May 2024 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वर्ष 2022 में कोतवाली गंगनहर में एक महिला ने तांत्रिक सुलेमान बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सुलेमान ने महिला को बताया था कि परिवार में जल्द ही किसी की मृत्यु होने वाली है। यदि इस मृत्यु को टालना चाहते हो तो तंत्र मंत्र करना होगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार की महिला से 40 लाख रुपये ठगने के आरोपी तांत्रिक को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तांत्रिक ने यह रकम महिला की घर की परेशानियों का तंत्र-मंत्र से हल निकालने के नाम पर ठगी थी। आरोपी दो साल से फरार था जिस पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तांत्रिक ने देशभर के कई लोगों को ठगा है। ठगी की इस रकम से उसने दिल्ली के रिहायशी इलाके में करोड़ों का फ्लैट भी खरीदा हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में कोतवाली गंगनहर में एक महिला ने तांत्रिक सुलेमान बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सुलेमान ने महिला को बताया था कि परिवार में जल्द ही किसी की मृत्यु होने वाली है। यदि इस मृत्यु को टालना चाहते हो तो तंत्र मंत्र करना होगा। इसके खर्च के लिए उसने कई बार में महिला से 40 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने तांत्रिक की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुलेमान पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। इस बीच एसटीएफ ने भी उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि इन दिनो सुलेमान आजाद अपार्टमेंट, मधु विहार दिल्ली के एक फ्लैट में रह रहा है। एसटीएफ ने फ्लैट में दबिश देकर सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया।

Dehradun: धर्मपुर के पास पीएनबी ATM में लगी अचानक आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन

पति और देवर की मृत्यु के बाद परेशान थी महिला
एसएसपी ने बताया कि महिला के पति की मृत्यु कोरोना से हो गई थी। इससे पहले 2021 में उनके देवर की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। महिला काफी परेशान रहने लगी थी। इसके लिए उन्होंने अक्तूबर 2021 में टीवी पर एक विज्ञापन देखा जिसमें सुलेमान बाबा उर्फ अरशद खान का मोबाइल नंबर था। महिला ने इस मोबाइल पर कॉल किया तो सुलेमान ने बात की। सुलेमान ने महिला को बताया था कि अभी ये दो मृत्यु हुई हैं अब जल्द ही और लोगों पर भी मृत्यु का खतरा मंडरा रहा है। तंत्र मंत्र के लिए डर के मारे महिला ने सुलेमान को 40 लाख रुपये दे दिए।

15 सालों से कर रहा है इस तरह की ठगी
पूछताछ में सुलेमान ने बताया था कि उसने अपने कई नाम रखे हैं। उसे अरसद, इंतजार, भूरा कई नामों से जाना जाता है। इस काम को वह 15 सालों से कर रहा है। उसने स्थानीय केबल नेटवर्क के जरिए अपना जाल बिछाया हुआ है। वह घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह आदि का झाड़-फूंक और मंत्र मंत्र से हल करने का दावा करता है। इसके लिए वह वशीकरण भी करता है। जब लोग उससे संपर्क करते हैं तो वह इसी तरह का भय दिखाता है जिस तरह का रुड़की की महिला को दिखाया था। उसके खिलाफ पांच मामले पहले भी दर्ज हैं। इनमें चार मामले मधु विहार थाने और एक मामला लाजपत नगर दिल्ली में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें