आनन फानन में उन्हें गांव स्थित एक क्लीनिक में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिस पर ग्रामीण उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने केशव शरण को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति, उसका बेटा हर्षित, विवेक और छोटी बेटी मन्नू को इलाज चल रहा है। यह सब खतरे में बाहर बताए गए है।
केशव शरण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताते है कि मरम्मत कार्य में परिवार के लोग लगे थे। कि अचानक ही मर्धुिक्ख्यों का झुंड ने आकर हमला कर दिया। परिवार के लोगों को भगाने का मौका तक नहीं मिला।