फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रियों के प्रवास तय, दो माह का कार्यक्रम बनाया

Wed, 14 Jul 2021 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक महीने के दौरान सभी 13 जिलों में प्रवास करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा ने अपने 2022 के विधानसभा चुनाव के रोडमैप के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सरकार के मंत्रियों के प्रवास तय कर दिए हैं। सभी को 25 जुलाई से 24 अगस्त तक (एक महीने के भीतर) अपने प्रवास कार्यक्रम पूरे करने होंगे। प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रों के विधायक भी जनसंवाद में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक महीने के दौरान सभी 13 जिलों में प्रवास करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का प्रवास सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में होगा, जबकि प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को 252 मंडलों में प्रवास करने को कहा गया है। कौशिक के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने अगले दो महीनों के कार्यक्रम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

मोर्चों के पदाधिकारी 10 दिन प्रवास करेंगे 
प्रदेश के सभी मोर्चो के पदाधिकारी महीने में 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक , पार्टी के सभी कार्यक्रम फाइनल हो चुके हैं और उसी अनुसार मोर्चो की जिम्मेदारी भी तय की गई है। कोरोनाकाल में सभी मोर्चो ने बेहतर कार्य किए। अब चुनाव में उनकी भागीदारी तय की जाएगी। सभी को युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे को आम जन तक पहुंचाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


मोर्चे विकास कार्यों के रखवाले : मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोर्चे विकास कार्यों के रखवाले हैं और उनको अब महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। हमारी पहचान भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में है और हमें अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए पार्टी का कार्य करना है। 

विज्ञापन

दो महीनों में ये होंगे कार्यक्रम

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रत्येक जिलों की कार्यसमिति होंगी। 20 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल की कार्यसमिति होंगी। 16 जुलाई को हरेला पर्व के दिन प्रदेश के सभी बूथों पर 10-10 पौधे लगाए जाएंगे।

सभी मोर्चों को टीकाकरण के प्रति गांव गांव में जागरूकता फैलानी होगी। मोर्चा पदाधिकारी को पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूक करेंगे। 15 अगस्त तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण किया जाएगा। 2022 के चुनाव के मद्देनजर छह महीने के लिए प्रत्येक विधानसभा में  विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि से लेकर दो अक्टूबर तक ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी सभी सातों मोर्चो के अध्यक्ष व उनके प्रभारी उपस्थित रहे सातों मोर्चो की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अजेय कुमार ने भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में कोरोना काल में युवा मोर्चा ने पीड़ितों की सेवा की कहा कि कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकलकर लोगों तक मदद पहुंचाने का काम किया। ब्लड की व्यवस्था या एंबुलेंस की व्यवस्था या वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना जिस प्रकार से युवा मोर्चा द्वारा किया गया वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें