दरअसल, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सुरेंद्र सिंह नेगी स्वास्थ्य मंत्री थे। इसके बाद भाजपा की सरकार आई तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह विभाग अपने पास ही रखा। करीब चार साल उनके कार्यकाल के बाद जब तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने भी कोई बदलाव करने के बजाए स्वास्थ्य महकमा अपने पास ही रखा।
कोरोना महामारी से जूझते हुए उत्तराखंड को आखिरकार धामी सरकार ने अलग स्वास्थ्य मंत्री दे दिया है। महामारी आने के बाद से लगातार इसकी मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सुरेंद्र सिंह नेगी स्वास्थ्य मंत्री थे। इसके बाद भाजपा की सरकार आई तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह विभाग अपने पास ही रखा। करीब चार साल उनके कार्यकाल के बाद जब तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने भी कोई बदलाव करने के बजाए स्वास्थ्य महकमा अपने पास ही रखा।
2019 में कोरोना महामारी आने के बाद से ही लगातार अलग स्वास्थ्य मंत्री की कमी खल रही थी। पहली लहर तो जैसे तैसे निकल गई, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर जिस हिसाब से सरकार के लिए चुनौती बनी, उसमें यह मांग प्रबल हो गई। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी सरकार से अलग स्वास्थ्य मंत्री की मांग करने लगे। अब पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जैसे ही विभागों का बंटवारा किया तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अपने पास नहीं रखा।
विज्ञापन
इसके बजाए उन्होंने डॉ.धन सिंह रावत को अलग से स्वास्थ्य मंत्री बना दिया है। माना जा रहा है कि इससे निश्चित तौर पर कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की राह आसान होगी। अलग मंत्री होने पर वह विभाग की कार्यप्रणाली से लेकर स्वास्थ्य से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बेहतर काम कर सकेंगे।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार का पहला लक्ष्य कम से कम समय में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन का रहेगा। इसके अलावा पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर इंतजाम करना हमारी प्राथमिकता में रहेगी। आने वाले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग में कई आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
गत चार वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति राज्य के लोगों ने देखी है। कोरोना संक्रमण हो या ब्लैक फंगस, हालात कभी काबू में नहीं आए। स्वास्थ्य मंत्रालय किसी मंत्री को दिया जाना बेहतर पहल है। बाकि तो ये मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार होता है वो किसको क्या विभाग देते हैं।
- प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष