परिवार में खुशी की लहर
सुबोध चंदोला ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के दौरान भारी बारिश और ठंड के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभियान दल में सुबोध चंदोला के साथ ही मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी, आरक्षी नरेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, प्रदीप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अरविंद कुमार घाघरे, इंद्र सिंह शामिल रहे। उनकी इस उपलब्धि पर परिवाजनों के साथ ही नगरवासियों और गुरुजनों में भी हर्ष है।