रिचार्ज करने के 15 मिनट के भीतर स्वत: ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी को कनेक्शन काटने या जोड़ने के लिए बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई उपभोक्ता दो महीने के लिए घर से बाहर है और बिजली का इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो अभी उसे एक निश्चित बिल जमा कराना होता है।
लेकिन, प्रीपेड मीटर लगाने के बाद उसे रिचार्ज कराने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यानी जितनी बिजली इस्तेमाल होगी, उतना ही पैसा खर्च होगा। उपभोक्ता अपने मोबाइल एप के माध्यम से रोजाना, हर घंटे, हर 15 मिनट का बिजली खर्च भी देख सकेगा।