फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः डाक के जरिए दिव्यांग बच्चों तक निशुल्क पहुंच रही स्मार्ट क्लास

Mon, 05 Jul 2021 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना काल के बाद से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान में अध्यनरत देश भर के दिव्यांग बच्चे अपने घर पर हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल से कोरोना के चलते घरों में कैद बच्चों की स्मार्ट क्लास चलाने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) पेन ड्राइव व सीडी भेज रहा है। संस्थान की ओर से डाक के जरिए बच्चों के घर तक निशुल्क सीडी और पेन ड्राइव पहुंचाई जा रही है। जिससे बच्चे स्मार्ट क्लास से जुड़कर पढ़ाई कर सकें। 

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान में अध्यनरत देश भर के दिव्यांग बच्चे अपने घर पर हैं। ऐसे में बच्चों के लिए संस्थान में सीडी और पेन ड्राइव में पठन-पाठन सामग्री रिकार्ड कर उन्हें भेजी जा रही है।

 

संस्थान के राष्ट्रीय सुगम्य पुस्तकालय की मीडिया प्रोडक्शन यूनिट देशभर के दिव्यांग बच्चों के घर-घर ई-पुस्तकें पुहंचने के लिए लगातार काम कर रही है। यूनिट की प्रोग्राम प्रोड्यूसर चेतना गोला ने बताया कि यूनिट में सभी विषयों की पुस्तकों को रिकॉर्ड कर पेन ड्राइप व सीडी में लोड किया गया है। 

संकट की इस घड़ी में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से संस्थान की ओर से बच्चों के लिए पेड ड्राइव व सीडी डाक के जरिए भिजवाई जा रही हैं। ई-पुस्तकें रिकॉर्ड करने में डॉ. पंकज कुमार, प्रमिला नैनवाल, मुकुल सजवाण, हेमा, आराधना रावत और वीना सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से संस्थान के शिक्षक और बच्चे लगातार पुस्तकें रिकॉर्ड करने का काम कर रह हैं। लंबे समय से घर में बैठे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए उन तक ई-पुस्तकें पहुुंचाई जा रही हैं। जिसके माध्यम से बच्चे स्मार्ट क्लास से जुड़ रहे हैं। इसके लिए यूनिट में एक साल में करीब 2500 घंटे की रिकॉडिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांग्शु दास, निदेशक, एनआईईपीवीडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें