फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात, दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद

Mon, 05 Jul 2021 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्हाेंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं और आगे की पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : जनपद पौड़ी ने राज्य को दिए पांच सीएम, कोई नहीं कर पाया कार्यकाल पूरा

यह जानकारी पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आपकी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड राज्य को विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं। आपका पुनः हृदय से आभार।'
विज्ञापन


उत्तराखंड ः असंतोष थमा पर अभी खुली नहीं नाराजगी की गांठ, शपथ के बाद चुपचाप चले गए हरक और सतपाल

11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को दोहराया
पुष्कर सिंह धामी के अलावा राज्यपाल ने 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। धामी की कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को दोहराया गया। तीरथ मंत्रिमंडल में रहे तीन राज्यमंत्रियों का दर्जा बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंत्री एक-एक करके आते गए और शपथ लेते गए। इस दौरान उन्होंने गोपन विभाग के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इससे पूर्व राष्ट्रगान के साथ समारोह आरंभ हुआ और राष्ट्रगान से संपन्न हुआ।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें