पर्यावरण और विकास में बनाना होगा संतुलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुग्यालों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। बंदरों से फसलों को होने वाली क्षति को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने बॉयो फेंसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पर्यावरण और विकास में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना है। बैठक में विधायक रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, अनिल नौटियाल, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड डॉ. समीर सिन्हा, एडीजी वी. मुरुगेशन और उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रामबाड़ा में बनेगा संग्रहालय, लिनचोली में चिंतन स्थल
बोर्ड बैठक में योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामबाड़ा में संग्रहालय एवं छोटी लिनचोली में चिंतन स्थल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में विधानसभा पुरोला के मोरी ब्लॉक में धौला से वरी सेवा डोखरी 12.9 किमी मोटर मार्ग एवं दुगड्डा ब्लॉक के पुलिंडा-तच्छाली-स्यालिंगा पांच किमी मोटर मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।
हिम तेंदुओं की संख्या बढ़ी
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच सालों में हिम तेंदुओं की संख्या 86 से बढ़कर 121 हो गई है। वन मंत्री ने कहा कि जंगलों को बचाने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। वनों से लोगों की आजीविका बढ़ाने की दिशा में और प्रयास किए जाएंगे।