नहर में गिरी सरकारी गाड़ी, रुड़की तहसीलदार सहित तीन की मौत, तस्वीरों में देखें राहत बचाव कार्य
Sun, 11 Oct 2020 03:15 PM IST
- फोटो : amar ujala
नजीबाबाद की सरवनपुर नहर में रुड़की तहसीलदार की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। काफी तलाश के बाद तीनों शवों को निकाला गया।
- फोटो : amar ujala
हादसे में तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों मृतकों के शव और गाड़ी नहर से निकाली जा चुकी है।
accident
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से लौट रही थीं।
- फोटो : amar ujala
नैनीताल से रुड़की लौटते वक्त उनकी गाड़ी नजीबाबाद से चार किलोमीटर पहले पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई।
- फोटो : amar ujala
हादसे शनिवार देर रात को हुआ। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं क्रेन द्वारा गाड़ी को नहर से बाहर निकाला।
- फोटो : amar ujala
हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह और सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना पाकर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार के परिवारजनों ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम करवाने को कहा है।