फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दीपावली पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को तोहफा, मिलेगी विशेष प्रोत्साहन राशि

Thu, 02 Nov 2023 07:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पांच नवंबर से 15 नवंबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन ड्यूटी करने वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर ड्यूटी देने वाले रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को प्रोत्साहन योजना की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पांच नवंबर से 15 नवंबर तक केवल एक अवकाश लेकर 11 दिन ड्यूटी करने वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केवल मैदानी मार्ग पर संचालन करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को कम से कम 2750 किमी चलाने, मैदानी और पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर संचालन करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को कम से कम 2200 किमी, केवल पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम 1980 किमी संचालन पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस अवधि में कार्यशालाओं में जो कर्मचारी 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें 1000 रुपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

CM Dhami: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले मुख्यमंत्री धामी, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा
विज्ञापन


इसमें मंडलीय कार्यशाला और टायरशॉप भी शामिल हैं। इस अवधि में आउटसोर्स कर्मचारी जो 11 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें भी एक हजार रुपये मिलेंगे। डिपो के संचालन में सीधे तौर पर जुड़े डीजल, बैग, चेकिंग, कैशियर और समयपाल लिपिकों को भी 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन


जो ड्राइवर-कंडक्टर मुख्य तिथियों 11, 12, 13 व 15 नवंबर को मैदानी मार्ग पर 1850, मिश्रित मार्ग पर 1400 और पर्वतीय मार्ग पर 1000 किमी संचालन करेगा, उन्हें 1500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इस अवधि में उच्चतम आय प्राप्त करने वाले तीन डिपो के सहायक महाप्रबंधकों और उपाधिकारियों को अलग से प्रोत्साहित किया जाएगा। सबसे कम आय देने वाले हर डिपो के पांच ड्राइवर, कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें