फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसीबी मशीन पर पहाड़ी से गिरा मलबा, चालक गंभीर घायल

Sun, 13 Jun 2021 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 नरकोटा के पास बंद हो गया है। जेसीबी मशीन मार्ग खोलने के कार्य में लगी हुई है।
विज्ञापन
पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन और चालक पहाड़ी से नीचे गिर गए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग 58 पर शनिवार देर रात नरकोटा के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन और चालक पहाड़ी से नीचे गिर गए। जेसीबी पहाड़ी पर अटक गई। घटना में चालक को गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: प्री-मानसून की बारिश से मालदेवता में तबाही, घरों-दुकानों में घुसा मलबा, कई गांवों का दून से संपर्क कटा

चालक को आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ एवं पुलिस की रेस्क्यू टीम द्वारा ढूंढ खोज करने के बाद चालक निकाला गया। चालक को उपचार के लिए  जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 नरकोटा के पास बंद हो गया है। जेसीबी मशीन मार्ग खोलने के कार्य में लगी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 107 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग यातायात हेतु खुला है।रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम साफ है।

बदरीनाथ हाईवे दिन में कई बार बाधित 
शनिवार सुबह लगभग एक घंटा हुई मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में कई बार बाधित हुआ। वह जिले में 26 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद रहे। शनिवार को सुबह 5 से 6 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के समीप बंद हो गया। यहां पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया था। एनएच व कार्यदायी संस्था ने मशीनों से मलबा साफ कर सुबह 8 बजे यातायात बहाल किया, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने का सिलसिला देर शाम तक बना रहा।

इस समस्या के चलते पूरे दिनभर कई बार यातायात बाधित हुआ। एनएच के एई राजेश शर्मा ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही प्रभावित हिस्से का ट्रीटमेंट किया जाएगा। वहीं बारिश से जिले में तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली, खांकरा-काडई-खेड़ाखाल, विजयनगर-तैला, नगरासू-डांडाखाल, कांडई-कमोल्ड़ी-मोलखाखाल, मयायी-रणधार, रुद्रप्रयाग-पोखरी, सणगू-सारी समेत 26 मोटर मार्ग बंद रहे। 
विज्ञापन


उमरानारायण मंदिर में घुसा मलबा 
बारिश के कारण उमरानारायण मंदिर परिसर मलबे से भर गया। मंदिर के पुजारी की सूचना पर सौड़ गांव के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से मलबा साफ किया। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह बिष्ट, दशरथ सिंह, बबीता रावत ने बताया कि मंदिर के पीछे पूरा वन क्षेत्र है जहां से मलबा मंदिर परिसर में घुस गया था। तेज बारिश हुई तो दोबारा मलबा आ सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें