आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष सुनिश्चित की है। चयन बोर्ड से चिकित्सकों के चयन के बाद उन्हें प्रदेश के दूरस्थ चिकित्सालयों में प्रथम तैनाती दी जाएगी।
राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। इसी दिशा में सरकार लगातार चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर रही है। 287 नए चिकित्सकों की नियुक्ति भी इसी प्रयास का हिस्सा है।
-डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री