फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के समापन पर आ सकते हैं राहुल गांधी, PCC ने भेजा निमंत्रण

Fri, 26 Jul 2024 11:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान और राहुल गांधी को पदयात्रा में आने का निमंत्रण भेजा है। 24 जुलाई को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन देवप्रयाग पहुंची।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के समापन पर सांसद राहुल गांधी भी आ सकते हैं। चार अगस्त को केदारनाथ धाम में पूजा पाठ और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान और राहुल गांधी को पदयात्रा में आने का निमंत्रण भेजा है। 24 जुलाई को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन देवप्रयाग पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा कर रहे हैं। यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी साथ चल रहे हैं। श्रीनगर, धारी देवी, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग होते हुए चार अगस्त को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा:  तीसरे दिन शिवपुरी से आगे हुई रवाना, सेवादल का झंडा फहराकर बढ़े आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अगस्त को पूजा पाठ के साथ यात्रा का समापन होगा। समापन समारोह में आने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी व हाईकमान को निमंत्रण भेजा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी के साथ भी प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली में बैठक की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओर से निमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें