फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : वाहनों में जल्द लगाएं हाई सिक्योरिटी प्लेट, वरना होगी कार्रवाई

Mon, 05 Oct 2020 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने में हीलाहवाली करने वालों पर अब होगी सख्ती
  • नया मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ई-चालान को लागू करने के लिए भी जरूरी है यह प्लेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया मोटर व्हीकल एक्ट को सख्ती से लागू करने के लिए परिवहन विभाग तैयारी में जुटा है। इसके तहत विभाग ने सभी तरह के वाहनों में जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने को कहा जा रहा है। आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान भी शुरू होगा। वाहन पर यह प्लेट न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


वैसे तो पहले से ही वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है, लेकिन विशेषकर निजी वाहन चालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विभाग ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए शत प्रतिशत वाहनों में प्लेट लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों में भी यह प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। 

एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि प्लेट लगाने वाली कंपनी का ऑफिस आरटीओ में ही है। पुराने वाहनों के स्वामी संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर प्लेट लगवा सकते हैं। जबकि नए वाहनों में डीलर द्वारा ही प्लेट लगवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का फर्जीवाड़ा खत्म होगा

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अब हर वाहन पर लगवाना अनिवार्य है। ये नई तरह की नंबर प्लेट है जो आपकी सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

यह प्लेट एल्युमीनियम की बनी हुई है और इस पर एक होलोग्राम होता है। जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर दर्ज होते हैं। सबसे अच्छी बात यह कि यह होलोग्राम नष्ट नहीं हो सकेगा। इससे चोरी के वाहनों में नेम प्लेट लगाने का फर्जीवाड़ा खत्म होगा। 

ई-चालान के लिए भी जरूरी है प्लेट

एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत के अनुसार, नए नियमों के तहत ई-चालान की व्यवस्था पूर्ण रूप से की जाएगी। ई-चालान के लिए हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाना जरूरी है। तभी ई-चालान को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। पुरानी नंबर प्लेट पर यह व्यवस्था प्रभावी नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें