यह पुरस्कार सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, वीरता एवं साहस, कोविड काल में मदद, खेल, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य पर महिलाओं को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।
इसलिए उठ रहे सवाल
वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार साहस, शिक्षा, साहित्य, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में दिया जाता है। लेकिन इस बार सत्तारुढ़ पार्टी से संबंधित राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं के नाम भी सूची शामिल कर दिए गए। जबकि राजनीतिक क्षेत्र में यह पुरस्कार नहीं दिया जाता।
सामाजिक क्षेत्र से ही राजनीति के क्षेत्र में एंट्री होती है। राजनीतिक लोग सामाजिक क्षेत्र में काम करते हैं। हालांकि राजनीतिक क्षेत्र में शामिल लोगों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था नहीं है, लेकिन जिन लोगों को पुरस्कार के लिए चयनित करने की बात की जा रही है उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कार्य के लिए चयनित किया गया है।
- एसके सिंह, उप निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग
जिलों में सीडीओ और डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति से होकर यह नाम आए हैं, राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा व्यक्ति सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा रहता है।
- हरि चंद्र सेमवाल, सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग