फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरीश रावत से मिलने पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी और सिद्धू , केदारनाथ धाम में की पूजा

Tue, 02 Nov 2021 03:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत से मुलाकात के बाद ये सभी केदारनाथ धाम गए। वहां पूजा-अर्चना के बाद दोपहर बाद वे वापस देहरादून लौटेंगे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ने किए केदारनाथ के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष केपी राणा आज मंगलवार को अचानक हरीश रावत से मिलने उत्तराखंड पहुंचे।

विज्ञापन


इसके बाद सभी नेताओं ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान दोनों नेताओं ने तीर्थपुरोहितों और यात्रियों से बातचीत भी की। लगभग आधा घंटे धाम में रहने के बाद वे लौट गए। इस यात्राकाल में यह पहला मौका है जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री धाम पहुंचे हैं।

मंगलवार को दोपहर बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। धाम में हल्की बर्फबारी के बीच मंदिर में पहुंचे दोनाें नेता अपने-अपने तीर्थपुरोहितों के साथ मंदिर के अंदर गए। वहां, बाबा केदार के दर्शन व पूजा-अर्चना करते हुए पंजाब व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर द्वार से मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। लगभग आधा घंटा केदारनाथ में रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर से लौट गए। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले सभी वीवीआईपी व वीआईपी अतिथियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर व केदारपुरी में सीसीटीवी की मदद से हर तरफ निगरानी की जा रही है।

हरीश रावत ने हाल ही में छोड़ा था पंजाब कांग्रेस प्रभारी का पद
हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया था। हालांकि वे कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य बने रहेंगे। हरीश रावत ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया था। हरीश रावत का कहना था कि  राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर अब वे पूरी तरह फोकस कर पाएंगे। 

मैं यहां महादेव का आशीर्वाद लेने आया हूं- नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'कार्तव्य पथ' से बड़ा कोई 'धर्म पथ' नहीं। 'धर्म' गरीबों का पेट भर रहा है, खुशियां फैला रहा है। यह महादेव का संदेश है। इसलिए मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं। यही कामना है कि महादेव के आशीर्वाद से मैं अपने कल्याण को पंजाब के कल्याण के साथ मिला सकूं, जिससे पंजाब की जीत हो। 

हम चुनौतियों से पार पा रहे हैं- हरीश रावत
पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि देखा मैंने कहा था कि पंजाब में अब सब ठीक है। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। हम चुनौतियों से पार पा रहे हैं। विश्वास है कि यह जारी रहेगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें