अघरेलू श्रेणी के टैरिफ में औसत 12.66 प्रतिशत, सिंगल प्वाइंट बल्क सप्लाई में 13.14 प्रतिशत, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी में 12.54 प्रतिशत, निजी नलकूप श्रेणी में पांच प्रतिशत, इंडस्ट्री में 11.91 प्रतिशत, मिश्रित भार के टैरिफ में 12.56 प्रतिशत, रेलवे ट्रैक्शन के टैरिफ में 13.54 प्रतिशत, विविध चार्जेज में 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है।
टैरिफ पर अपने सुझाव 15 फरवरी तक नियामक आयोग कार्यालय, निकट आईएसबीटी, डाकघर माजरा, देहरादून पर भेज सकते हैं। यूपीसीएल के हर सब स्टेशन में रखे ड्रॉप बॉक्स में भी सुझाव डाल सकते हैं। नियामक आयोग जनसुनवाई के बाद इस टैरिफ पर अंतिम निर्णय लेगा, जो दरें इस साल एक अप्रैल से लागू होंगी।