सदन में सबसे पहले मैंने उठाया था पुरानी पेंशन का मुद्दा : माहरा
करन माहरा ने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम को सदन में उठाने वाले वह पहले विधायक थे। उन्होंने राहुल गांधी को बात बताई तो उन्होंने लगभग सभी कांग्रेस शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवा दी है। हिमाचल प्रदेश में भी शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू हो जाएगी।
नहीं पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रीतम भी रहे गायब
कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी की ओर से बताया गया था कि अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव करेंगे, लेकिन वह बैठक में पहुंचे ही नहीं। बाद में अध्यक्ष करन माहरा की ओर से सफाई दी गई कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर होने वाली तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, प्रीतम सिंह और तमाम दूसरे विधायक भी भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। माहरा ने कहा कि बैठक के बाबत फोन पर प्राभारी का संदेश उन्हें प्राप्त हो गया था, जिसे सभी के सम्मुख रखा गया। वहीं, करीब एक घंटा बैठक में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत राजस्थान के लिए रवाना हो गए।