सयदि फिर भी कोई शिक्षक आंदोलन में शामिल होता है तो आंदोलन के वीडियो के माध्यम से उसे चिन्हित करते हुए उसकी एनओसी रद्द कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आदेश में कहा गया है कि जब तक इस मामले में कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक विभाग की ओर से जारी सभी एनओसी स्थगित की जाती है।
राजकीय शिक्षक संघ का हर सदस्य न तो इस आदेशों से डरने वाला है और न ही अपने कदमों को पीछे खींचने वाला है। इस तरह के आदेश राजकीय शिक्षकों को भड़काने के लिए किए जा रहे हैं। संगठन इसकी निंदा करता है।
- राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ