फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra:  22 को गंगोत्री और 23 को भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, दशहरे पर निकलेगा मुहूर्त

Mon, 29 Sep 2025 04:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। लेकिन बीते दिनों आपदा के कारण यात्रा थमी रही। अब चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख पार हो गया है। 
विज्ञापन
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम - फोटो : उत्तरकाशी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा अब अंतिम चरण में है। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद का मूहूर्त दो अक्तूबर को विजयदशमी के पर्व पर निकाला जाएगा।

विज्ञापन


गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि नवरात्र के शुभअवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मूहूर्त को पंचांग के अनुसार निकाला गया। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोगमूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना किया जाएगा।

Chardham Yatra: दो अक्तूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, होंगे विशेष अनुष्ठान
विज्ञापन


विज्ञापन

22 अक्टूबर की रात्रि में गंगा की डोली मुखबा गांव से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित मार्कडेंय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद अगले दिन 23 अक्तूबर को दोपहर में गंगा जी की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। वहां पर गंगा मंदिर में उनकी भोगमूर्ति को विधिविधान से शीतकाल छह माह के लिए स्थापित किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसका मूहूर्त दो अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व पर पंचांग के अनुसार निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें