दरअसल इससे हो यह रहा है कि पिछले कई साल से सुगम में तैनात शिक्षक के सुगम क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में तैनात होते ही उनकी सेवा दुर्गम में जुड़ रही है। विभाग के कुछ अधिकारियों का मानना है कि बिना दुर्गम क्षेत्र में सेवा के इन शिक्षकों की दुर्गम की सेवा जुड़ने से ऐसे शिक्षक कभी पहाड़ नहीं चढ़ सकेंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्तमान व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि रोटेशन के आधार पर शिक्षकों की तैनाती हो।
इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले शिक्षकों को इन विद्यालयों से हटाया जाएगा। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बोर्ड फीस अधिक है। इस फीस को कम करने और अलग कैडर पर भी विचार किया जा रहा है। विभाग की एक बैठक के बाद विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होनी है।
इन विद्यालयों के लिए जो पिछला शासनादेश हुआ था उसमें यह है कि जो शिक्षक जहां हैं, उनकी दुर्गम की सेवा जोड़ी जाएगी। इससे शिक्षकों के तबादले नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षकों का प्रदर्शन देखकर अब अच्छा प्रदर्शन न करने वाले शिक्षकों को हटाया जाएगा।
- रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव