माह 2020 2021
जनवरी 5.5 4.5
फरवरी 5.0 4.7
मार्च 19.9 3.3
अप्रैल 6.5 6.0
मई 8.5 5.5
जून 8.6 4.8
जुलाई 12.4 3.2
अगस्त 14.3 6.2
(नोट : दर प्रतिशत में)
चार साल में बेरोजगार और नौकरी पाने वाले
जिला पंजीकृत रोजगार मिला
अल्मोड़ा 33475 806
नैनीताल 46668 1198
पिथौरागढ़ 32024 553
ऊधमसिंह नगर 48915 1439
बागेश्वर 17367 424
चंपावत 15661 558
देहरादून 71534 1582
टिहरी 33501 1093
उत्तरकाशी 28466 582
हरिद्वार 52623 04
पौड़ी 43539 1356
चमोली 26082 295
रुद्रप्रयाग 19104 378
कुल योग 472804 10268
2022 के विधानसभा चुनाव में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बनने जा रहा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही हैं। यह विपक्ष का ही दबाव है कि सत्ता की कमान संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 हजार सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती खोलने का एलान किया। सरकार के स्तर पर नौकरियां खोलने के अभियान में तेजी आई है। सरकार ने स्वरोजगार के माध्यम से भी बड़ी तादाद में रोजगार देने की योजना बनाई है।
भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड कायम किया है। आज बेरोजगारी दर 6.2 प्रतिशत पहुंच चुकी है। चुनावी साल में सरकार खोखले दावे कर बेरोजगारों को छलने का काम कर रही है।
- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
प्रदेश में सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्र में लाखों की संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार ने विभागों में खाली 24 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर शुरू किया है। स्वरोजगार के लिए भी युवा प्रेरित हो रहे हैं। उनके सहयोग के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा