फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पीएनबी ने इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन के गांव को लिया गोद 

Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत

सार

बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा।
विज्ञापन
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। पवनदीप का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहता है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद उत्तराखंड में जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

सरिता सिंह ने कहा कि बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा। मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप ने डेढ़ साल की उम्र में थाली पर बजाई थी पहली ताल, पिता के संघर्ष ने ऐसे दिलाया मुकाम 

उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पीएनबी के एजीएम मनोज पोद्दार, शाखा प्रबंधक सीकेएस ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा आदि थे।
विज्ञापन


पवनदीप ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात
इंडियन आइडल-2021 के विजेता पवनदीप राजन और उपविजेता अरुनिता कांजीलाल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल ने दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि पवनदीप की इस शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही राजभवन में पवनदीप का समारोहपूर्वक सम्मान  किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड और महाराष्ट्र के जाने माने लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। राजभवन में दोनों कलाकारों ने अपने मधुर स्वर में कुछ गीत गाकर भी राज्यपाल को सुनाए। इस मौके पर समाजसेवी चामू सिंह राणा, उद्योगपति जगदीश सामंत, राज बिष्ट, सुशील कुमार जोशी, कौथिग फाउंडेशन मुंबई और युवा उद्यमी मनोज भट्ट, सोनी टीवी समूह के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें