फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया घाटी में डिग्री कॉलेज शुरू करने को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लधिया घाटी में स्वीकृत डिग्री कॉलेज को इसी सत्र से संचालित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते क्ष - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी हिमेश कलखड़िया ने लधिया घाटी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान घाटी क्षेत्र के लोगों ने उनके नेतृत्व में यहां स्वीकृत डिग्री कॉलेज को इसी शिक्षा सत्र में शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जनवरी माह में उच्च शिक्षा निदेशक ने इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश की थी। कई जगह जमीन तलाश करने के बाद अभी तक भी डिग्री कॉलेज खोलने की कोई सुगबुगाहट नहीं है। इस अवसर पर हिमेश कलखड़िया ने कहा कि हर हाल में इसी सत्र से डिग्री कॉलेज खोलने के लिए सरकार के ऊपर दबाव बनाया जाएगा। जल्द ही वह इस मामले में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से भेंट करेंगे और स्थानीय जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे। इस दौरान उनके साथ मोहन सिंह, दिनेश सिंह, उमेश पुनेठा, भुवन चंद्र, महेश जोशी, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें