फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गढ़वाल से देहरादून के नहीं काटने होंगे चक्कर, गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय

Wed, 24 Jul 2024 09:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं। वे अपने क्षेत्र में पासपोर्ट बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री से मुलाकात करते गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल लोकसभा के गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलेंगे। गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने यह मामला विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर के समक्ष उठाया। विदेश मंत्री ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बलूनी ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा होगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं। वे अपने क्षेत्र में पासपोर्ट बनवा सकेंगे। उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और समय व धन की बचत होगी।

Uttarakhand: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र कराने की तैयारी, सीएम से तारीख का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है। बकौल सांसद, विदेश मंत्री ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें