फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो साल से बीडीसी में उठा रहे खराब हैंडपंप का मुद्दा नहीं सुलझा

Wed, 24 Jul 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में हुई बैठक, पूर्व बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग भी उठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णपयाग। ब्लाॅक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं का हल नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में किमोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट ने कहा कि दो साल से हैंडपंप खराब पड़ा है। दो साल से समस्या को सदन में उठा रहे हैं मगर इसका निदान नहीं हुआ। इस पर प्रमुख ने जल्द समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही बृजेश ने सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग की। विधायक अनिल नौटियाल ने शासन स्तर पर मामले में वार्ता करने की बात कही।
बैठक में बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल और बिजली से संबंधित समस्याएं सदन में रखीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तरों अंजना देवी ने कहा कि जयकंडी-मैखुरा मार्ग का डामरीकरण न होने से खतरनाक बना है। ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप चौहान ने दो माह से निर्माणाधीन धनपुर सड़क का काम बंद होने की शिकायत की। साथ ही बिजली के बिलों में मीटर रीडिंग की समस्या, एंड सड़क पर मलबा आने और कपीरी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति न की समस्याएं उठाईं। ब्लाॅक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने अधिकारियों को समस्याओं का उचित निस्तारण करने के लिए कहा। बीडीओ विजय पुरोहित के संचालन में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुंवर, सीवीओ डा. प्रलयंकर नाथ सहित लोनिवि, सिंचाई, कृषि, युवा कल्याण, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
अधिकतर प्रधान नहीं थे बैठक में मौजूद
बैठक में अधिकतर प्रधान मौजूद नहीं थे। प्रधान संघ के महामंत्री गौतम मिंगवाल का कहना है कि कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधान आंदोलित हैं। ऐसे में बैठक का विरोध प्रधान संघ का था। वहीं बीडीओ विजय पुरोहित ने सदन में बताया कि प्रधान सदन के पदेन सदस्य होते हैं जबकि बैठक में 32 में से 13 सदस्य मौजूद थे। इसलिए बैठक का कोरम पूरा था। इसलिए बैठक की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें