उन्होंने कुछ दस्तावेज भी इसके सापेक्ष सीबीआई को दिए हैं। पूछताछ की बात खुद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी स्वीकार रहे हैं। बताया, उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री होने के नाते उनके पास कई फाइलें आती थीं। सब कुछ नियमों के अनुसार किया जा रहा था।
रावत ने इस मामले में कुछ और नेताओं का नाम भी लिया है। हालांकि, अभी सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा कि सीबीआई की जांच अभी कुछ महीने और चल सकती है।