फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये की वृद्धि 

Tue, 03 Aug 2021 07:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक अक्तूबर से धान की खरीद होनी है, इसके लिए विभागीय अधिकारी सभी तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन
धान की फसल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से धान की खरीद होगी। खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सामान्य और ग्रेड ए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये की वृद्धि की गई है। सामान्य धान का मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1940 रुपये एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1888 रुपये से बढ़ाकर 1960 रुपये किया गया है।

विज्ञापन


खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने खरीफ खरीद सत्र 2021-22 में खरीद की तैयारियों के संबंध में यमुना कालोनी स्थित आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक अक्तूबर से धान की खरीद होनी है, इसके लिए विभागीय अधिकारी सभी तैयारियां पूरी कर लें। विभिन्न धान खरीद केंद्रों पर चौकीदार, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे सीजनल स्टाफ की नियुक्ति कर ली जाए।

सभी केंद्रों पर धान खरीद के लिए कांटे लगा लिए जाएं ताकि एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद किसी तरह से प्रभावित न हो। विभागीय मंत्री ने एक से 15 अक्तूबर तक सरकारी विभागों से धान खरीदने एवं इसके बाद कमीशन एजेंट के माध्यम से किसानों से धान खरीद कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन में कुल 15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें 12 लाख मीट्रिक टन कुमाऊं से एवं तीन लाख मीट्रिक टन गढ़वाल मंडल से खान खरीदा जाना है।
विज्ञापन


विभागीय मंत्री ने कहा कि चार एजेंसियों खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नैफेड और एनसीसीएफ को धान खरीदने के लिए नामित किया गया है। खरीफ सीजन में 240 खरीद केंद्र खोले जाने हैं। मंत्री ने डीएम ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को निर्देश दिया कि चालू सीजन में कितने हेक्टेयर में धान की बुआई की गई एवं इसका कितना उत्पादन हुआ किसानवार 15 दिनों के भीतर इसकी जानकारी दें। बैठक में अपर सचिव प्रताप सिंह शाह, आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल, आरएफसी गढ़वाल चंद्र सिंह धर्मशक्तू, अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती, उप सचिव एकुमार राजू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें