फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पीएसी की महिला कांस्टेबल ने बेटे के सामने पेट्रोल उड़ेलकर खुद को लगाई आग, अस्पताल में है भर्ती

Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • सात साल के बेटे के सामने घरेलू कलह के चलते उठाया आत्मघाती कदम  
  • सात साल पहले पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे पर मिली थी नौकरी 
  • मूल रूप से द्वाराहाट के दूनागिरि क्षेत्र की रहने वाली है महिला कांस्टेबल
  • एसटीएच के प्लास्टिक सर्जन ने बताया-50 से 60 फीसदी तक जली है महिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी की महिला कांस्टेबल ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एसडीएम विशाल मिश्रा ने महिला कांस्टेबल के बयान लिए। सेनानायक ददनपाल ने बताया कि कांस्टेबल ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे तक ड्यूटी भी की। 

विज्ञापन


इधर, हालत नाजुक होने पर महिला कांस्टेबल को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसटीएच के प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु सक्सेना ने बताया कि महिला सिपाही की हालत बेहद गंभीर है। वह 50 से 60 फीसदी तक जली है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, रुद्रपुर जिला अस्पताल की डॉक्टर शिल्पी गुप्ता ने बताया कि आग लगने से महिला का मुंह, गला, हाथ और सीना झुलसा है। आग से महिला लगभग 35 प्रतिशत झुलसी है। 

मूलरूप से दूनागिरि (अल्मोड़ा) निवासी एकता चौधरी (27) 31वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल है। सात साल पहले उसके पति गुंजन चौधरी की बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे से एकता को नौकरी मिली। बीते कुछ वर्षों से वह अपने सात वर्षीय बेटे कन्हैया के साथ हंस विहार कॉलोनी में रह रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एकता घर में बेटे के साथ थी

मंगलवार को एकता घर में बेटे के साथ थी। शाम करीब पांच बजे एकता ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर सेनानायक ददन पाल और एसडीएम विशाल मिश्रा अस्पताल में उसका हाल जानने पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। 

अपनी ही स्कूटी से निकाला पेट्रोल 
आग लगाने से पहले महिला कांस्टेबल एकता ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाला था। पेट्रोल मुंह में छिड़ककर उसने आग लगाई। आग सीधे मुंह में लगने से वह गंभीर रूप से झुलसी है। हालांकि अभी डॉक्टरों ने उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं बताया है। 

डिप्टी कमांडेंट करेंगे मामले की जांच 
महिला कांस्टेबल के खुद को आग लगाने के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। हालांकि इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। सेनानायक ददन पाल ने बताया कि महिला कांस्टेबल का आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने का मामला बेहद गंभीर है। इस मामले की डिप्टी कमांडेंट से जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें