फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश : ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, करीब 50 मिनट की पूजा अर्चना

Fri, 23 Oct 2020 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार सुबह परमार्थ निकेतन में यज्ञ में भाग लेने के बाद पौड़ी में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं।

विज्ञापन


ऋषिकेश से रवाना होने के बाद एनएसए अजीत डोभाल ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां ज्वाल्पा देवी, भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने मंदिर समिति व पुजारियों के साथ बातचीत की।

उन्होंने मंदिर में करीब 50 मिनट पूजा अर्चना की और मुलाकात के बाद पौड़ी रवाना हो गए। यहां रात्रि विश्राम के बाद वह शनिवार की सुबह अपने पैतृक गांव घीड़ी में कुल देवी बालकुमारी की पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दौरा निजी और गुप्त

एनएसए अजीत डोभाल गुरुवार देर शाम ऋषिकेश पहुंचे थे। अजीत डोभाल देर रात गंगा दर्शन के लिए परमार्थ गंगा तट पर भी पहुंचे। शुक्रवार सुबह वह परमार्थ निकेतन में परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि व पत्नी के साथ यज्ञ में शामिल हुए।

उन्होंने विश्व शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली। सुबह करीब 8:30 बजे एनएसए अजीत डोभाल यहां से पौड़ी के लिए रवाना हो गए।

हालांकि उनका ये पूरा दौरा निजी और गुप्त रखा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे शनिवार को पुनः स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम लौटेंगे और यहां गंगा आरती में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें