- वेतन बैंड लेवल 13, 13 ए में खाली पद पर हैं। पीसीएस लेवल 12 में कार्यरत सभी अधिकारियों का लेवल 13 में पदोन्नत किया जाए।
- भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2013 के बाद से प्रोशन इंडक्शन नहीं हो पाया।
- पीसीएस कोटे से प्रमोशन के पद यथाशीघ्र भरे जाएं।
- पीसीएस की वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी की जाए।
- शासन में अनिर्णय की स्थिति से अधिकारी वित्तीय लाभ से वंचित।
- पीसीएस अफसर प्रदेश डंडरियाल सेवा लाभ लिए रिटायर हो गए ।
- पीसीएस संवर्ग के पदों पर अन्य संवर्गों के अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए पीसीएस कैडर को संशोधित किया जाए।
- आईएएस व आईएफएस संवर्गों में आवश्यकता से अधिक पदों के रखने के कारण उच्चतर वेतनमान पर तैनात अधिकारी निचले वेतनमान पर तैनात हैं। वे आईएएस व अन्य संवर्गों में तैनाती ले रहे हैं। इससे जिलास्तर पर प्रशासनिक कठिनाई हो रही है।
- प्राधिकरणों व निगमों में तैनात पीसीएस अफसरों की भूमिका को अत्यंत सीमित कर दिया गया है। आईएएस संवर्ग के विभागाध्यक्ष के बाद पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों की भूमिका रखी जाए।
- पीसीएस अफसरों के सेवा में आने के बाद ओरिएंटेशन और रिफ्रेशर ट्रेनिंग कराई जाए।
- विभागों, निगमों व प्राधिकरणों में तैनात पीसीएस अफसरों को सर्वोच्च पद के बाद दूसरे स्थान का पद दिया जाए।
- केंद्रीय सेवा की तरह एसीआर की आनलाइन व्यवस्था हो।
-पीसीएस अधिकारियों की संयुक्त कोटिक्रम सूची तुरंत जारी की जाए। सूची के आधार पर फील्ड में तैनाती दी जाए।